कपूरथला में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की बहन के घर भी शोक का माहौल ...
- सरल स्वभाव और जनहित कार्यों के लिए हमेशा देश के लोगो के दिलो में रहेंगे जिन्दा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का वीरवार देर रात को देहांत हो गया। जिसके बाद कपूरथला में रहने वाली उनकी बहन अमरजीत कौर के घर में भी शोक का माहौल है। हालाँकि उनकी बहन भी कुछ दिनों से बीमार है।
स्वर्गीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनकी बहन अमरजीत कौर और उनका परिवार इस शोक की घड़ी में भावुक है। बहन का परिवार डॉ मनमोहन सिंह की उपलब्धियों और उनके स्वाभाव को याद कर उनको नमन कर रहे है।
बहन अमरजीर कौर और उनके भांजे कवरजीत सिंह के अनुसार डॉ मनमोहन सिंह अपने सरल स्वभाव और अपने जनहित कार्यों के लिए हमेशा देश के लोगो के दिलो में जिन्दा रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री के भांजे ने कहा कि वह जब भी अमृतसर आते थे तो रेस्ट हाउस में ही सभी पारिवारिक सदस्यों को बुलाकर वहीं मिलते थे।
No comments