ब्रेकिंग न्यूज़

DC कपूरथला ने सिविल अस्पताल में पहुँच 'सरकार तुहाडे द्वार' कैंपों की तैयारियों का लिया जायजा ......

- अधिकारियों को नागरिक सेवाएं तय समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश  

- 1076 हेल्पलाइन पर कॉल कर ली जा सकती हैं नागरिक सेवाएं, पैंडिंग सेवाओं की रोजाना ली जायेगी रिपोर्ट  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला जिले में सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही नागरिक सेवाओं की समीक्षा करते हुए DC अमित कुमार पांचाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं समय पर प्रदान करना सुनिश्चित करें और पैंडिंग सेवाओं के बारे में प्रतिदिन नोडल अधिकारी को सूचना भेजी जाये।  

पंजाब सरकार द्वारा लोगो को घर बैठे 1076 पर कॉल करके दी जा रही 43 नागरिक सेवाओं और 5 फरवरी से जिले में शुरू होने वाली "सरकार तुहाडे द्वार" प्रोग्राम के तहत कैंप की तैयारियों की जानकारी लेते हुए DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि नागरिक सेवाएँ लेने वाले लोग घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इन विशेष कैंपो में लोगों को 43 नागरिक सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराने के अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। DC ने कहा कि 'सरकार तुहाडे द्वार' प्रोग्राम के तहत प्रशासनिक सुधार विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी कैंप में उपस्थित रहकर लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करायेंगे और उन्हें विस्तार से जानकारी देंगे।  

DC ने प्रशासनिक सुधार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह नागरिक सेवाओं की अर्ज़ी पैंडैंसी की रोज़ाना समीक्षा करने और इसके बारे में नोडल अधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया ताकि पैंडिंग सेवाओं का जल्द से जल्द मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने एस.डी.एम को अपने-अपने क्षेत्रों में 'सरकार तुहाडे द्वार' कैंपों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने और लोगों को कैंप के निश्चित स्थान के बारे में सूचित करने को कहा। उन्होंने लोगों से इन कैंपों का लाभ उठाकर आवश्यक नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।

इस मौके पर ADC (विकास) लखविंदर सिंह रंधावा, SDM कपूरथला लाल विश्वास बैंस, SDM भुलत्थ संजीव शर्मा, SDM फगवाड़ा जशनजीत सिंह, SDM सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

1076 पर कॉल करके (डोर स्टेप डिलीवरी) के तहत यह है 43 सेवाए ....  

 जिनमे जनम /एन.ए.सी सर्टिफ़िकेट, जन्म सर्टिफ़िकेट में नाम जोड़ना, मृत्यु सर्टिफ़िकेट की कॉपीयां, जन्म सर्टिफ़िकेट में एंट्री में संशोधन, मृत्यु/एन.ए.सी सर्टिफ़िकेट जारी करना, जन्म सर्टिफ़िकेट की कई कॉपीयां, जन्म सर्टिफ़िकेट का देरी से रजिस्ट्रेशन , मृत्यु सर्टिफ़िकेट का देरी से रजिस्ट्रेशन , मृत्यु सर्टिफ़िकेट (स्वास्थ्य) में संशोधन, आय सर्टिफ़िकेट, हलफीया ब्यान का सत्यापन, राजस्व रिकॉर्ड की जांच, रजिस्ट्रड और गैर-रजिस्ट्रड  दस्तावेज़ की प्रमाणित कॉपीयां (नकल प्रदान करना), ऋण-मुक्त सर्टिफ़िकेट, गिरवीनामे की इक्विटी एंट्री, फरद तैयार करना, दस्तावेज़ों के काऊंटर साईन, मुआवज़े से संबंधित बांड, सीमा क्षेत्र संबंधी सर्टिफ़िकेट, बैकवर्ड एरिया सर्टिफ़िकेट, भूमि का सीमांकन, एन.आर.आई. दस्तावेजों के पर काऊंटर साईन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफ़िकेट और तटीय क्षेत्र सर्टिफ़िकेट (माल)के काऊंटर साईन, लाभार्थी के बच्चों को वजीफा, निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन और निर्माण मजदूर (लेबर) रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण, रिहायशी सर्टिफ़िकेट (प्रसोनल), अनुसूचित जाति सर्टिफ़िकेट और बी.सी. सर्टिफ़िकेट, जनरल जाति सर्टिफ़िकेट, अन्य पिछड़ी श्रेणी सर्टिफ़िकेट (ओबीसी), आय और संपत्ति सर्टिफ़िकेट (ई.डब्ल्यू.एस.) और शगन स्कीम (केस की मंजूरी के लिए) (सामाजिक न्याय), वृद्धावस्था पेंशन, विधवा / निराश्रित नागरिकों को पेंशन, विकलांग नागरिकों को पेंशन , विकलांगता सर्टिफ़िकेट यी.डी.आई.डी. कार्ड के लिए अर्ज़ी और आश्रित बच्चों के लिए पेंशन (सामाजिक सुरक्षा), बिजली बिल का भुगतान (पावर), विवाह का रजिस्ट्रेशन(अनिवार्य), विवाह (आनंद) (घर) रजिस्ट्रेशन और ग्रामीण क्षेत्र का सर्टिफ़िकेट (ग्रामीण) शामिल है।  

No comments