ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पेट्रोल पंप पर पिस्टल के दम पर लूट की CCTV आई सामने .....

- पेट्रोल डलवाने आए लुटेरों ने पिस्तौल के दम पर कारिंदे से लूटे 10 हजार  

- जिस आई - 20 कार में आए थे वह 4 दिन पहले अमृतसर के जंडियाला गुरु से छीनी गई थी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला के काला संघिया क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर आए कार 2 सवार युवकों ने पहले कार में पेट्रोल डलवाने और फिर पिस्तौल की नोक पर कारिंदे से 10 हजार रुपए की नगदी लूटने की घटना घटी है। इस घटना की CCTV भी सामने आई है। जिसमे लुटेरे लूट करते और फरार होते दिख रहे है। संबंधित थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।  

बताया यह भी जा रहा है दोंनो आरोपी जिस कार में वारदात को अंजाम देने आये थे, वह कार जंडियाला गुरु से 4 दिन पहले छीनी गई थी। जिस मामले की FIR न. 12 जंडियाला गुरु में दर्ज है। इसकी पुष्टि काला संघिया चौंकी इंचार्ज ASI पाल सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV के आधार पर आरोपिओ की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।     

जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप के मालिक वरिंदर कुमार वासी 9सी नर्सरी रोड माडल टाउन जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नकोदर रोड पर काला संघिया क्षेत्र में उसका विजय सर्विस पेट्रोल पंप है। जहां पर 6 कारिंदे काम करते है। वह हर रोज सुबह 11 बजे पंप पर जाता है तथा शाम को वापिस जालंधर चला जाता है। उसके जाने के बाद ही कारिंदे ही पंप का काम संभालते है।   

बुधवार को लगभग सवा ग्यारह बजे वह अभी घर पर ही था कि पंप मैनेजर राजिंदर सिंह ने फोन पर बताया कि एक आई टवेंटी सफेद रंग की कार आई थी। जिसमें से एक नौजवान गाड़ी से उतरा तथा 3 हजार रुपए का तेल डलवाया। जिसके बाद एक अन्य नौजवान गाड़ी से उतरता है तो पहले नौजवान की ओर से पिस्तौल निकाल ली और तेल डालने वाले कारिंदे से पिस्तौल के दमपर डरा कर सेल के 10 हजार रुपए लूट कर फरार ह्पो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

पेट्रोल पम्प पर हुई इस लूट की घटना पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें पंप पर एक सफेद रंग की कार नंबर (PB-02-CS-4081) आई। जिसमे से एक युवक उतरा जिसके मुंह पर मास्क पहना था, ने पंप पर काम करने वाले व्यक्ति को तेल डालने के लिए कहा। इस दौरान कार के बाहर खड़ा युवक मोबाइल फोन देखने का ड्रामा करता रहा। तभी कुछ देर बाद पिछली सीट पर बैठा हुआ नकाबपोश युवक गाड़ी से निकलता है। और दोनों युवक आसपास के माहौल को देखते हुए इधर उधर झांकते है। जैसे ही पंप पर काम करने वाला कारिंदा POS मशीन उठाता है तो पहले युवक ने पिस्तौल निकाल कर धमकाते हुए जबरन कारिंदे की जेब में पड़े हुए रुपए निकाल लिए। 

वहीँ मामलें की जांच कर रहे काला संघिया चौंकी इंचार्ज ASI पाल सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जाँच में उक्त लुटेरे जिस कार में आए थे। वह 4 दिन पहले जंडियाला गुरु से छीनी गई थी। जिसकी FIR भी जंडियाला गुरु में दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीम में छापेमारी कर रही है।  

No comments