नवनियुक्त भाजपा प्रधान राज वोहरा के नेतृत्व में भगवा रंग में रंगा फरीदाबाद .....
- श्री राम भक्तों से निवदन ---- 22 जनवरी को दीपमाला कर श्री राम दीपावली मनाए
खबरनामा इंडिया हरभजन। फरीदाबाद
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिला फरीदाबाद भगवा रंग में रंगा हुआ है। इसका श्रेय नवनियुक्त BJP जिला प्रधान राज वोहरा को जाता है, जिन्होंने कुछ ही दिनों में अपनी टीम के सहयोग से जिले के हर घर तक जाकर श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण तथा अक्षत पहुंचाएं है। और सभी श्री राम भक्तों को आग्रह किया कि वह 22 जनवरी को जहां प्रभु श्री राम को नमन कर अपनी आस्था प्रकट करें, वही अपने घरों में दीपमाला कर श्री राम दीपावली भी मनाए।
500 वर्ष की प्रतीक्षा व संघर्ष उपरांत भगवान श्री राम जी की जन्मभूमि अयोध्या धाम में पुनः श्री राम मन्दिर स्थापना के शुभ अवसर पर जिला फरीदाबाद में सभी श्री राम बेहद उत्साहित है। और राज वोहरा के नेत्रत्व में हर घर को भगवा रंग में रंगने के लिए सहयोग कर रहे है। वहीँ BJP की जिला टीम ने श्री राम भक्तो से निवेदन किया है कि वह 22 जनवरी को जिले के विभिन्न धार्मिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धा सहित उपस्थित हो और अपने संस्थानों और घरो में दीपमाला जरूर करें।
बता दे कि फरीदाबाद के नवनियुक्त जिला प्रधान राज वोहरा RSS के बाल स्वयंसेवक रहे है। और राजनीति में दिलचस्पी के चलते उन्होंने जमीनी स्तर पर कई काम किये है। लेकिन उन्होंने राजनीतिक जीवन जवाहर कॉलोनी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा से शुरू किया था। वह जवाहर कॉलोनी के भाजपा मंडल अध्यक्ष भी बने और तीन बार जिले में BJP उपाध्यक्ष बनकर सेवाएं निभाई है।
No comments