ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों का एनकाउंटर, 2 गिरफ्तार ....

एक पुलिस कर्मी की पगड़ी में गोली लगी, हालाँकि पगड़ी की वजह से जान बची    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  पंजाब    

पंजाब के जालंधर क्षेत्र में आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। जिसमें 2 गेंगस्टरो को गोली लगी है। जबकि एक पुलिस कर्मी को गोली लगी है हालाँकि पगड़ी पर गोली लगने से उसकी जान बच गई। यह गैंगस्टर कई केसों में भगौड़े थे। 

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के अनुसार एनकाउंटर नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी में हुआ है। यह क्षेत्र  थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पुलिस मुलाजिम सुरक्षित है।  

बता दे कि एनकाउंटर सुबह लगभग पौने 10 बजे हुआ है। नितिन और जसबीर सिंह उर्फ लक्की मर्डर सहित कई केसों में वांछित थे। इन्होंने जालंधर में दो लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी। जिसके चलते आरोपी जालंधर में घूम रहे थे। आरोपी दोनों लोगों की रेकी कर चुके थे। बताया जा रहा है कि सरगना मोनू USA से इनको आदेश और पैसे दे रहा था। मोनू वहीँ है जिसका सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नाम सामने आया था।  

No comments