ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सड़क पर पेदल जा रही महिला पर टिप्पर चढ़ा, मौत....

- हादसे की घटना CCTV में हुई कैद, [पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जाँच की शुरू     

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला की सब डिवीजन सुलतानपुर लोधी में सड़क पर जा रही एक महिला पर टिप्पर चढ़ने से उसकी मौत होने की खबर है। वहीँ महिला पर टिप्पर चढ़ने की घटना CCTV में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवग्रह में रखवा दिया है।

मृतक महिला मनजीत कौर के पति सुच्चा सिंह वासी गांव डडविंडी ने बताया कि उनकी पत्नी भोजन करने के बाद सैर करने के लिए गई थी। जब वह सड़क क्रॉस करने लगी, तो एक टिप्पर दवारा टक्कर मार दी गई। जिसमे वह गंभीर घायल हो गईं। जिसको कपूरथला के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डाक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया।  

थाना सुल्तानपुर लोधी SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि मर्तक महिला मनजीत कौर की सड़क क्रॉस करते समय टिप्पर दवारा टक्कर मार कर हत्या करने के मामले में शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान पर उचित कार्यवाही क्र दी जायगी।  

No comments