कपूरथला में एक महिला ने संदिघ्ध परिस्तिथिओ में खाया जहरीला पदार्थ ....
- जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या करने की कोशिश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के फगवाड़ा डिवीजन के गांव भाबियाना में एक महिला द्वारा संदिघ्ध परिस्तिथिओ में जहरीला पदार्थ निगलने की खबर है। बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस से उसकी हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद रावलपिंडी थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला कुलदीप कौर 50 वर्षीय ने आज घर में कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। परिजनों दवारा महिला को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल महिला के जहरीला पदार्थ निगलने की वजह सामने नहीं आई है। महिला कुलदीप कौर पत्नी सतपाल सिंह वसी गांव भाबीआना का उपचार जालंधर के अस्पताल में चल रहा है।
वहीँ रावलपिंडी थाना की SHO उषा रानी ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। अभी किसी परिजन ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाए है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
No comments