ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वासी युवक 3 दिन से लापता, युवक की कार लावारिस हालत में मिली ...

- पुलिस काे गुमशुदगी की कहानी पर शक, अज्ञात के ​खिलाफ केस दर्ज    

- DSP बोले, पुलिस वि​भिन्न कोणों पर कर रही जांच, जल्द करेंगे खुलासा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के गांव खैड़ा बेट वासी एक 36 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक 12 दिसंबर को अपनी पत्नी को आइलेट्स सेंटर कपूरथला छोड़ने के बाद से घर नहीं लौटा हैं।  

जबकि गांव सुरखपुर के नजदीक उसकी कार लावारिस हालत में  मिली है। कार की ​खिड़कियां खुली हुईं थी और अंदर चाबी भी कार में ही थी। वहीँ फत्तूढींगा पुलिस ने परिजनों की ​शिकायत पर अज्ञात के ​खिलाफ मामला तो  दर्ज कर लिया है। लेकिन परिजनों की कहानी पर पुलिस को शक है। DSP बबनदीप के अनुसार मामला किडनेपिंग से जुड़ा लग रहा है। कई कोणों पर पुलिस जाँच कर रही है।  

जानकारी अनुसार बलबीर सिंह वासी गांव खैड़ा बेट ने बताया कि उसका 36 वर्षीय इकलौटा बेटा जसंवत सिंह 12 दिसंबर की सुबह कार से अपनी पत्नी इंद्रजीत कौर को आइलेट्स सेंटर छोड़ने कपूरथला गया था। लेकिन उसके बाद घर नहीं आया।  कई जगह तलाश भी की और उसके फोन पर कॉल की तो ​स्विच ऑफ था। 

युवक के पिता की माने तो तलाश के दौरान युवक की कार गांव सुरखपुर के नजदीक लावारिस हालत में मिल गई है। कार की ​खिड़कियां खुली थी और अंदर जसवंत सिंह के पैर का एक जूता भी पड़ा था। और गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील में चाबी फंसी हुई थी। पिता ने गांव में उसकी किसी से भी रंजिश व दुश्मनी न होने की बात कही है। 

उसने पुलिस से उसके बेटे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। जसवंत सिंह की पत्नी इंद्रजीत कौर ने बताया कि 12 दिसंबर को उसको आइलेट्स छोड़ने के बाद उसका पति घर नहीं लौटा, इसका पता उसे परिजनों से लगा। क्लास खत्म होने के बाद जब उसने अपने पति को फोन किया तो वह स्विच आ रहा था। उसने बताया कि वह कोई अपसेट नहीं था। बिल्कुल ठीकठाक था। उसने पुलिस से पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।  

DSP सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की ​शिकायत के आधार पर अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर कई लोगो से पूछताछ की गई है। DSP ने कहा कि लापता हुए जसवंत सिंह की एक बार अपनी पत्नी से बात भी हुई है। जसवंत सिंह के सिर पर देनदारियां बहुत हैं। पता यह भी गए है कि वह गलत संगत में है। तफ्तीश दौरान CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। गुमशुदगी की कहानी पर भी शक है। जल्द कोई बड़ा खुलासा करेंगे।  

No comments