ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक बस पर अज्ञात युवकों ने किया हमला, ईंटे मार बस के शीशे तोड़े ....

मामला लड़की छेड़ने से जुड़ा, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच   

- चलती बस में कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ की छेड़छाड़, पिटाई भी की  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला में देर रात गोइंदवाल रोड पर गांव परवेज नगर के नजदीक एक निजी बस पर कुछ अज्ञात युवको द्वारा हमला कर बस के शीशे तोड़ने की घटना घटी है। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि बस में यात्रा कर रही एक महिला से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की तथा उसकी पिटाई भी की। और परवेज नगर बस स्टॉप पर युवक उतर गए और बस पर ईंट पत्थर से हमला कर शीशे तोड़ दिए गए। इस घटना में यात्रिओ को मामूली चोटे भी आई है।   

फ़िलहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले को लेकर कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। फिर भी थाना कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सुमोटो नोटिस लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO पलविंदर सिंह ने की है।    

जानकारी अनुसार कपूरथला के गांव परवेज नगर बस स्टॉप पर देर रात कुछ युवको ने एक निजी बस ईंटे मार शीशे तोड़े गए। सूत्रों की माने तो बस सवार कुछ युवकों दने बस में सवार एक लड़की से छेड़छाड़ की।और जब पीड़ित लड़की ने इसका विरोध किया तो युवकों ने लड़की के साथ उसकी पिटाई भी की। युवको दवारा बस में मौजूद कुछ अन्य महिला यात्रिओ के साथ भी गलत शब्दावली उपयोग की गई। 

घटना की वायरल वीडियो के अनुसार बस की खिड़कियां भी टूटी हुई नजर आ रही हैं और बस में काफी हंगामा हो रहा है। इस घटना को लेकर अभी तक कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है।  सूत्र बताते हैं कि हमलावर युवक गांव परवेज नगर के ही रहने वाले हैं।  

No comments