कपूरथला में दहेज की खातिर तंग करने के आरोप में अलग अलग थानों में 2 FIR दर्ज ..
- दोनों मामलो में ससुराल पक्ष के दो परिवारों के 6 लोग नामजद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने दो विवाहिताओ की शिकायत पर दहेज की खातिर तंग परेशान व धमकियां देने के आरोप में थाना कोतवाली व थाना ढिलवां में दर्ज 2 FIR में ससुराल पक्ष के 6 लोगों को नामजद किया है। फिलहाल अभी दोनों मामलों में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले मामले में किरन पुत्री मदन लाल वासी नवां पिंड भट्ठे ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सुखजीत सिंह वासी गांव झुग्गियां गुलाम के साथ पूरे रीति रिवाजों से हुई थी। शादी दौरान उसके माता-पिता ने हैसियत अनुसार दाज दहेज भी दिया था। शादी के बाद उसका पति सुखजीत सिंह आस्ट्रेलिया चला गया। जहां से वह घर न बसाने की नीयत से उसे फोन कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर दोबारा शादी करवाने की धमकियां देता है। इसमें सास बलवीर कौर व ससुर महंगा सिंह वासी गांव झुग्गियां गुलाम पूरा साथ दे रहे है।
कई बार पति व सास-ससुर को समझाने का प्रयास किया गया। मगर वह बाज नहीं आए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ धारा 498ए, 120बी IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है।
दूसरे मामले में पीड़ित दीपिका ढिल्लों वासी गांव ढिलवां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2021 को सिख रीति रिवाजों से अमरिंदर सिंह वासी 399 वसंत विहार स्ट्रीट नंबर 10 होशियारपुर के साथ हुई थी। शादी में समर्थ से बढ़कर खर्चा किया था और दहेज भी दिया था। शादी के बाद उसने अपने गहने सास चरणजीत कौर व भुआ सास परमिंदर कौर के हवाले कर दिए थे। जबकि कीमती कपड़े सर्बजीत कौर के हवाले किए थे।
ससुरालियों ने मुझे धोके में रखते हुए अमरिंदर सिंह की सेहत बारे कुछ नहीं बताया था। शादी के बाद उसे पता चला कि अमरिंदर सिंह की कमर की हड्डी में नुक्स है और वह विवाह के भी काबिल नहीं है। उसका पति शादी के 2 दिन बाद विदेश चला गया। उसकी सास 10-15 दिन ही उसके साथ होशियारपुर रही, जितने दिन साथ रही, उसे तंग परेशान करते रहे और दहेज के लिए ताने देते रहे, कहने लगे उसके माता-पिता द्वारा दिए गए गहनों से वह खुश नहीं है तथा और दहेज की मांग करने लगे। उसका ससुराल परिवार विदेश जाने समय उससे सारे गहने अपने साथ अमेरिका ले गए और विदेश में जाकर भी वह फोन पर मानसिक तौर पर उसे परेशान करने लगे।
ससुराल पक्ष के लोग उससे कहते कि वह अपने मायके घर न जाए, बल्कि गांव नंगल कला पुश्तैनी गांव चले जाए। वह गांव नंगल कला चली गई, जहां उसकी भुआ सास परमिंदर कौर व उसकी लड़की दहेज की खातिर उसे तंग परेशान करते। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की तो ससुरालियों पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिस कारण पुलिस ने पति अमरिंदर सिंह, ससुर परमजीत सिंह, सास चरणजीत कौर व भुआ सास परमिंदर कौर के खिलाफ धारा 498ए, 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
No comments