ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सरकारी फंडों के दुरुपयोग के आरोप में 2 पर FIR दर्ज ...

- गांव कांजली के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह व रिटायर्ड VDO तरलोचन सिंह ने 34 लाख से अधिक रुपए का किया दुरूपयोग   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     


कपूरथला में सरकारी फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप में गांव कांजली के पूर्व सरपंच व रिटायर्ड VDO पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कपूरथला के ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 409, 120बी IPC के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।    

पुलिस को दी गई शिकायत में ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि डाइरेक्टर पेंडू विकास एवं पंचायत विभाग दवारा वर्ष 2013 से 2018 तक गांव कांजली में हुए विकास कार्यो की अस्सेस्मेंट के आदेश आये थे। जिसके बाद गांव कांजली के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह व रिटायर्ड VDO तरलोचन सिंह ने अपने कार्यकाल दौरान सरकारी फंडों का दुरुपयोग करने की बात सामने आई थी। अस्सेस्मेंट में उक्त दोनों ने 34 लाख 73 हजार 885 रुपए के फंडों का दुरुपयोग किया है।

जिसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारिओ के आदेश पर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपिओ पूर्व सरपंच जसवीर सिंह व रिटायर्ड VDO तरलोचन सिंह के खिलाफ धारा 409, 120बी IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  

No comments