ब्रेकिंग न्यूज़

RCF फर्निशिंग शॉप में जन जागरण अभियान --- कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता ....

- कोच उत्पादन पूरा करने के लिए जल्द कर्मचारियों की नई भर्ती करें प्रशासन -- सर्वजीत सिंह 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में जन जागरण अभियान का आयोजन फर्निशिंग शॉप में किया गया, जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्निशिंग शॉप में कार्य कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं और चुनौतियों को उजागर करना तथा प्रशासन का ध्यान इन महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित करना था। कर्मचारियों की भारी भागीदारी ने जन जागरण अभियान की सफलता को सुनिश्चित किया।   

अभियान को संबोधित करते हुए, आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह बाजवा ने कहा कि फर्निशिंग शॉप में कार्य का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने ओवरलैपिंग की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिससे कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्यभार बढ़ रहा है और उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। 

यूनियन के महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष कोच उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। लेकिन बढ़े हुए कोच उत्पादन के अनुसार ना तो RCF के इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी की जा रही है और ना ही नए कर्मचारियों की भर्ती कर उन्हें कोच उत्पादन में लगाया जा रहा। इसके उलट जो कर्मचारी वर्कशॉप में कार्य करने के लिए असिस्टेंट वर्कशॉप के पद पर भर्ती हुए थे उन्हें ऑफिस में अधिकारियों को चाय पिलाने के लिए रखा गया है। जो असहनीय है। इसलिए RCF प्रशासन RRC से आए लेवल-1 के कर्मचारियों को जल्द से जल्द वर्कशॉप में भेजने का कार्य करें एवं इसके साथ ही कोच उत्पादन पूरा करने के लिए जल्द से जल्द कर्मचारियों की नई भर्ती करें।   

उन्होंने  शॉप में सफाई व्यवस्था की अव्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर उचित सफाई न होने के कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और यह एक असुरक्षित कार्य वातावरण निर्मित कर रहा है, पूरी फर्निशिंग शॉप में जिन जगहों पर कोच में लगने वाला मटेरियल होना चाहिए था उसकी जगह कूड़े करकट तथा स्क्रैप के ढेर लगे हुए हैं, कर्मचारियों को उपयुक्त पीने वाले पानी की व्यवस्था तक नहीं करके दी जा रही।

सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को प्रदान किए जा रहे ड्रिल मशीन, दस्ताने, और ड्रिल बिट जैसे सुरक्षा उपकरण एवं मशीनरी अत्यंत निम्न स्तर के हैं अथवा उनकी आपूर्ति ही नियमित रूप से नहीं हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।  

सर्वजीत सिंह ने अमृत भारत कोच परियोजना में हो रहे मैनपॉवर के दुरुपयोग पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अमृत भारत कोच का डिजाइन वर्तमान में प्रयुक्त नहीं है, जिसके कारण कोच का निर्माण अंतिम चरण तक नहीं पहुँच पा रहा है और बहुमूल्य श्रम और समय व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की ताकि कर्मचारियों की मेहनत का सही उपयोग हो सके।  

No comments