कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक की मौत, दोस्त पर FIR दर्ज .....
- देर शाम घर से बुलाकर ले गया था दोस्त, फोन कर बताया -- बर्गर खाते हुए गले में कुछ अटक गया
- व्यास के अस्पताल में उपचार के लिए छोड़कर मौके से दोस्त हुआ फरार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव धारीवाल बेट में एक 22 वर्षीय नवयुवक की संदिघ्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। पीड़ित परिवार ने एक दोस्त पर घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीँ थाना ढिलवां पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को डॉक्टरो के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
SHO मनजीत सिंह ने यह भी बताया कि मृतक नवयुवक की पहचान 22 वर्षीय जसकरण सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी गांव धारीवाल बेट के रूप में हुई है। वहीँ आरोपी युवक की तलाश जारी है।
थाना ढिलवां SHO मनजीत सिंह ने बताया कि गांव धारीवाल बेट वासी जसकरण सिंह पुत्र बलबीर सिंह को शनिवार शाम लगभग 4 बजे उसका एक दोस्त योधा सिंह घर से बुलाकर ले गया था। और फिर लगभग 6 बजे उसने जसकरण के घरवालों को फोन कर बताया कि बर्गर खाते हुए जसकरण के गले में कुछ फस गया है। जिसे वह व्यास अस्पताल में लेकर जा रहे हैं। ब्यास अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी दोस्त जोधा सिंह मौके से फरार हो गया।
SHO मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक जसकरण सिंह के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां से उसका दोस्त फरार हो चुका था। तथा जसकरण सिंह का शव अस्पताल में पड़ा था। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और दूसरी तरफ मृतक के पिता बलबीर सिंह के बयान पर आरोपी योधा सिंह पुत्र परगट सिंह वासी गांव बिजली नंगल के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
No comments