सीनियर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन का गठन --- IK कंडा प्रधान और पंकज शर्मा बने वाइस चेयरमैन ....
- डीलर साथिओ की हर समस्या का समाधान करने के लिए रहेंगे यत्नशील -- कंडा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में प्रॉपर्टी डीलरो को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए सभी ने एक जुट होकर सीनियर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन का गठन किया है। इस एसोसिएशन के गठन के बाद सर्व सम्मति से पदाधिकारिओं का भी चयन किया गया। जिसकी औपचारिक घोषणा आज शहर के एक होटल में हुई विशेष बैठक के दौरान की गई। बैठक में इंद्रजीत कुमार कंडा को प्रधान, पंकज शर्मा को वॉइस चेयरमैन नियुक्त करने के साथ साथ अन्य ओहदेदारों का भी ऐलान किया गया।
बता दे कि कपूरथला में प्रॉपर्टी डीलर साथियों को प्रशासन तथा अन्य कार्यालय से पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए एकजुट हुए प्रॉपर्टी डीलरों ने "सीनियर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन" का गठन किया। जिसमें सर्व समिति से सभी ओहदेदारों का चयन किया गया। एसोसिएशन के गठन के बाद सर्व सम्मति से प्रधान बने इंद्रजीत कुमार कंडा ने बताया कि सभी साथियों की समस्याओं को हल करने के लिए वह हमेशा यत्नशील रहेंगे। और प्रशासनिक अधिकारियों से रफ्ता कायम कर समस्याओं का हल भी जल्दी करवाएंगे।
एसोसिएशन के ओहदेदारों में कुलवंत सिंह गुलाटी को उपप्रधान, रामपाल को चैयरमेन, पंकज शर्मा को वाइस चेयरमैन, गुरमीत सिंह भोला को सचिव, जितेंद्र सिंह को उपसचिव, राजेश कुमार को जनरल सेक्ट्री, पंकज मडिया को उप सेक्ट्री, राजेंद्र कुमार बंटी को कैशियर, धीरज भट्टी को प्रेस सेक्ट्री, और शशि कपूर को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया हैं।
बैठक में मौजूद सभी प्रॉपर्टी डीलर साथियों ने इस एसोसिएशन के गठन पर एक दूसरे को बधाई दी तथा एकजुट होकर काम करने के लिए आश्वासन दिया।
इस बैठक में राजवीर सिंह, दीपक सलवान, सुरेंद्र बहल, दीपक शर्मा, हरजीत सिंह काका, कुलदीप सिंह, करण महाजन, जरनैल सिंह, राम कुमार, अजयदीप, सुमित कुमार, दिलबाग सिंह मान, योगेश सोनी, हेमंत शर्मा, कुलदीप कुमार, नारायण वशिष्ठ, जसपाल सिंह, कुलदीप मैनी, चंचल शर्मा, धीरज गर्ग, मलकीत सिंह पीना, जसपाल, मंजीत सिंह, गौरव गुप्ता, मनीष चोपड़ा, भूपिंदर, डिंपल भसीन, गगन गोरा, अशोक खन्ना, सुरमख सिंह, अशोक जुल्का, सुरिंदर पाल, परवीन गुप्ता आदि मौजूद थे।
No comments