पंजाब में 20 नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनो की सूची जारी .... ?
- कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे सज्जन चीमा
- मौजूदा चेयरमैन इंडियन को जल्द मिलेगी कोई बड़ी जिम्मेदारी -- पार्टी सूत्र
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला , पंजाब
पंजाब की मान सरकार ने आज प्रदेश के 20 नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैन की एक सूची जारी की है। जिसमें कुछ नए चेहरो को जुम्मेवारी सौंपी गई है। और कई पुराने चेयरमनों को तब्दील किया गया है। इसी क्रम में कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के नए चेयरमैन के तौर पर सुल्तानपुर लोधी से AAP हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा का नाम घोषित किया गया है। जबकि पार्टी सूत्रों की माने तो कपूरथला ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन को जल्द कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी पत्रों में लुधियाना के चेयरमैन तरसेम भिंडर, जालंधर में राजविंदर कौर खेड़ा, पटियाला में मेघचंद्र शेरमाजरा, होशियारपुर में गुरविंदर सिंह पबला, फाजिल्का में महिंदर कचुरा को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दे कि बास्केटबॉल खेल में सज्जन सिंह चीमा की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। स. चीमा द्वारा पंजाब पुलिस में बतौर SP शानदार सेवाएं निभाया गया। चीमा ने 1982 के एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा, उन्होंने 1981, 1983 और 1985 में एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में देश का नेतृत्व किया। सज्जन सिंह चीमा समाज सेवा के साथ-साथ युवाओं की ऊर्जा को खेल के क्षेत्र में सही दिशा में लगाने तथा उन्हें नशे से बचाने के लिए अनेक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
अपनी इस नई नियुक्ति पर चीमा ने कहा कि वह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा के आभारी हैं, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला का चेयरमैन नियुक्त कर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा सम्मान और प्रतिष्ठा साधारण घरों के युवाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित कर रही है।
- लिस्ट में पढ़े किसको कहा की दी जुम्मेवारी .....
No comments