कपूरथला नगर निगम की प्रोपर्टी टैक्स शाखा ने 2 लाख अधिक टैक्स वसूली की ...
- दिसंबर माह में 30 लाख से अधिक टैक्स के रूप में हुआ प्राप्त -- कमिश्नर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच द्वारा दिसंबर 2024 दौरान 30.63 लाख रुपये की आय के तौर पर प्राप्त किये है। इसकी जानकारी नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने देते हुए बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर 2023 के 28.55 लाख रुपये से करीब 2 लाख रुपये अधिक वसूली की है।
नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि निगम के दायरे में आती सम्पत्ति पर 1 जनवरी 2025 के बाद 10 प्रतिशत पैनलटी के तौर पर प्रोपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। और प्रोपर्टी टैक्स शाखा कॉरपोरेशन एक्ट 1976 की धारा 112-ए और 138-सी के तहत प्रोपर्टी टैक्स रिकवर करने के लिए प्रोपर्टी टैक्स डीलरों को नोटिस भी जारी किए हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर नोटिस जारी होने के बाद भी बकाएदार प्रोपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाता है तो उसकी प्रोपर्टी सील करने की कार्रवाई भजि अमल में लाई जाएगी।
No comments