ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक घर के बाहर फायरिंग, एक पर FIR दर्ज .....

- घटनास्थल से पुलिस को 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला के गांव खुसरोपुर में देर रात एक घर के बाहर उसी गांव के रहने वाले एक युवक दवारा फायरिंग करने की खबर है। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा 307, 336, 506, 120बी आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर ली है। और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच जाँच शुरू करते हुए 3 जिंदा रौंद व 7 खोल भी बरामद कर लिए है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जसवीर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

 जानकारी अनुसार बरिंदर सिंह वासी गांव खुसरोपुर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका गुरिंदर सिंह वासी गांव खुसरोपुर से पैसे का लेन देन था। पैसे के लेन देन के चलते दोनों में आपस में झगड़ा भी हुआ था। तब गुरिंदर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।  

27/28 अगस्त की देर रात को वह घर में सोया हुआ था। देर रात लगभग एक बजे उसके घर के बाहर गेट पर फायरिंग करने की आवाज आई। हमलावरों ने करीब 10 फायर किए। जब वह उठे और शोर मचाया तो हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसके गांव के रहने वाले गुरिंदर सिंह ने ही अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मेरे घर के बाहर फायरिंग करवाई है। घटना की सूचना मिलते के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है। 

ASI जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद किए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ धारा 307, 336, 506, 120बी आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  

No comments