ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में धूम, श्री कृष्ण भक्त हुए नतमस्तक ...

- अधिकतर परिवारों में विराजमान लड्डू गोपाल जी की प्रतिमाओ को आकर्षक रूप में सजाकर की पूजा अर्चना  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब    

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज कपूरथला के सभी मंदिरो में बड़े ही धूम-धाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई भक्तो ने उपवास रखकर घर-परिवार की सुख और शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना भी की है।  DC कपूरथला सहित कई अधिकारी भी शहर के कई मंदिरों में नतमस्तक हुए है।  

इससे पहले आज सुबह कपूरथला के श्री सत्यनारायन मदिर से गोपाल जी की प्रतिमा पालकी में सजाकर शोभायात्रा निकली गई। जो कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वापिस श्री सत्य नारायण मंदिर में सम्पन्न हुई। इस शोभायत्रा मे सेकड़ो भक्तो में श्री कृष्ण की जय जय कार करते हुए पुष्प वर्षा की।   

वैसे तो सभी मंदिरो में इस पर्व को लेकर भक्तो ने पूरी आस्था के साथ श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की लेकिन  इतिहासिक पंच मंदिर और श्री सत्य नारायण मंदिर में यह त्योहार विशेष उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। रात 12 बजते ही कई मंदिरो में घंटीओ की गूंज में केक काट कर जन्मदिन की खुशिया मनाई जाएगी।  

वहीं दूसरी तरफ मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर पर्स और मोबाइल चोरी करने वाले आपराधिक तत्वों पर तीखी नजर रखने के लिए कुछ पुलिस कर्मी सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं।     

पंडित घनश्याम पांडे के अनुसार हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने और भगवान की विशेष पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतान प्राप्ति, आयु और समृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि के समय कारागार में हुआ था।  

मान्यताओं के अनुसार भाई कंस के अत्याचार सहते हुए कारागार में बंद माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान ने पृथ्वी को कंस के आतंक से मुक्त कारने के लिए अवतार लिया था।  

- इन मंदिरो में लगा भक्तो का ताँता 

कपूरथला में श्री सत्य नारायण मंदिर, श्री पंच मंदिर, श्री ब्रह्मकुंड मंदिर, श्री शनिधाम मंदिर, श्री रानी साहिबा मंदिर, श्री मणि महेश मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री गोपाल मदिर, श्री शिव मंदिर अमृत बाजार, श्री शिव मंदिर बाईपास, श्री नीलकंठ मंदिर अर्बन एस्टेट, श्री हनुमान मंदिर परिसर में छोटे बच्चो को श्री कृष्ण के रूप में सजाकर झांकिया भी सजाई गई। जहाँ भक्तो का ताँता लगा हुआ है। वहीं अधिकतर परिवारों में विराजमान लड्डू गोपाल जी की प्रतिमाओ को आकर्षक रूप में सजाकर पूजा अर्चना की दा रही है।  


No comments