कपूरथला में गूंजा "एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम", शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा ...
- पुष्प वर्षा कर किया शोभायात्रा का किया स्वागत, भक्तो ने लंगर भी लगाए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सम्ब्नध में कपूरथला में आज शाम पूरा शहर भगवामय होइ गया और जगह-जगह केसरियां झंडे लहरा रहे थे। हज़ारो श्री राम भक्तो ने जहाँ जैकारे लगाए वहीँ बोले, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के उत्साही नारों से शहर गूंज रहा था। शोभायात्रा का आरंभ श्री मणि महेश मंदिर से हुआ और सभी बाज़ारो से होते हुए शोभायात्रा समाचार लिखे जाने तक जारी है। वहीँ इस दौरान पुलिस प्रसाशन यात्रा के हर रूट पर अपनी दृष्टि बनाए हुए थे।
बता दे कि 500 वर्षों के संघर्ष के उपरांत और 3 लाख लोगों के बलिदान के उपरांत होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व होने वाली शोभायात्रा में मातृशक्ति सबसे आगे थी। हर समाज से जुड़ी हुई मातृ शक्ति एवं पुरुष शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोग यात्रा में उपस्थित थे। जो लोग यात्रा में सम्मिलित नहीं थे, वह अपने छतों से पुष्प वर्षा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। यात्रा का मुख्य आकर्षण यात्रा में सम्मिलित झांकियां और बच्चों द्वारा बजाया जा रहा बैंड था। यात्रा का आरंभ श्री मणि महेश मंदिर से श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ।
हिन्दू नेता दीपक मदान, संदीप पंडितऔर रमन मल्होत्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण लाखों लोगों के बलिदान के उपरांत आया है। हम सभी सौभाग्यशाली है जो इस क्षण के साक्षी हैं। भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से समस्त हिंदू समाज में अपार उत्साह और प्रसन्नता है।
यात्रा में जगह जगह आतिशबाजी चलाकर अयोध्या में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन मनाया गया। शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का माता, बहनों, नौजवान और बुजुर्गों ने पुष्प वर्षा व खानपान के स्टाल लगाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के कई क्षेत्रों से आये ढोल नगाड़े, बैंड बाजे, ताशा पार्टियों ने शोभायात्रा में भाग लिया।
लगभग 200 वाहनों से युक्त इस शोभायात्रा को सहयोग करने के लिएकई धार्मिक कमेटियों ने अलग अलग जुम्मेवारियाँ संभाली। इस मोके पर MLA राणा गुरजीत सिंह, नरेश गोसाईं, भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, RRS के बलविंदर सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के नरेश पंडित, डा.रणवीर कौशल, आप नेता परमिंदर सिंह ढोट, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन, आप की हल्का इंचार्ज मंजू राणा,एडवोकेट पियूष मनचंदा, अकाली दल के हल्का इंचार्ज एचएस वालिया, एडवोकेट परमजीत सिंह, मनोज भसीन, गरिस भसीन, दीपक सलवान, वीणा सलवान, कुलदीप सिंह, कर्ण महाजन, सन्नी बैंस, पूर्व पर्षद चेतन सूरी, अशोक अरोड़ा, दीपक सलवान, शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया, योगेश सोनी, धरमिंदर काका, कंवर इक़बाल सिंह, राजेश पासी, शाम सुंदर अग्रवाल, परषोतम पासी, ईशा महाजन, रिंपी शर्मा, लाली भास्कर, विकास बजाज, अशोक गुप्ता, मां वीना शर्मा आदि उपस्थित थे।
No comments