पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में 17वां और 18वां डॉग शो ..... ???
- 40 से अधिक प्रजातियों के 300 से अधिक कुत्ते 4 फरवरी को लेंगे भाग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा 17वां और 18वां ऑल ब्रीड डॉग शो 4 फरवरी 2024 रविवार को आयोजित किया जा रहा है। यह डॉग शो आम जनता के लिए घरेलू पशुओं की जैव विविधता और जीन पूल पर एक जानकारीपूर्ण और दिलचस्प मंच होगा। यह जानकारी इस शो के कोऑर्डिनेटर मोनिश सोइन साइंस-डी साइंस सिटी द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर रिट्रीवर, डॉबरमैन पिंसर, अमेरिकन बुलडॉग, बॉक्सर, रॉटवीलर ग्रेट डेन आदि 40 से अधिक प्रजातियों के 300 से अधिक कुत्ते भाग ले रहे हैं।
वहीँ बेंगलुरु से रिशा हेमचंद्रन, पटियाला से हरचंद सिंह और जालंधर से एनएस औजला इस शो के ज्यूरी सदस्य होंगे। इस मौके पर कुत्तों के जीन पूल और घरेलू जैव विविधता की जानकारी को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
No comments