कांग्रेस पार्टी में बाजवा - सिद्धू के घमासान पर राजा वड़िंग का बड़ा बयान ....
- बोले --- पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, कोई भी हो होगी कार्रवाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब कांग्रेस में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हो रहे घमासान पर आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी हो उसे पर कार्रवाई होगी। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस दवारा आप सरकार के खिलाफ प्रदेश में चल रहे धरने प्रदर्शन के क्रम में कपूरथला पहुंच मिडिया से रूबरू होते हुए कहे है।
बता दें कि "ना कानून, न व्यवस्था, पंजाब की हालत हुई खस्ता" स्लोगन के तहत पंजाब कांग्रेस द्वारा AAP सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कपूरथला के शालीमार बाग में कांग्रेसिओ दवारा धरना प्रदर्शन किया गया। जहां प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर पंजाब की AAP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने पंजाब सरकार को बेरोजगारी, नशा, ला एंड आर्डर विकास जैसे मुद्दों पर घेरा है।
धरने प्रदर्शन के उपरांत मीडिया से रूबरू हुए प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हो रही शाब्दिक जंग के बारे तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी की कोई भी नेता पार्टी में अगर अनुशासनहीनता करता है तो उसे पर करवाई की जाएगी।
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने आप सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा को हुई सजा पर उनके इस्तीफे पर बोलते हुए कहा की इस तरह के मसले पर उन्हे कांग्रेस के मुख्य नेता राहुल गांधी से सिख लेनी चाहिए जिन्हाे ने सजा होने पर अपनी लोक सभा की सदस्यता छोड़ दी थी।
कांग्रेस के प्रधान ने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा की पंजाब में जो आम लोगो की भावनाएं AAP सरकार के खिलाफ है जब उन्हे कांग्रेस आलाकमान पंजाब की स्थिति और किसी गठबंधन के बारे में पूछेगी तो उन्हे सही स्थिति से अवगत करवा दिया जाएगा।
No comments