Breaking ---- कपूरथला नगर निगम कर्मचारी फिर बैठे धरने पर, पढ़े क्यों ..??
- कमिश्नर दफ्तर के बाहर लगाए कूड़े का ढेर, एक कर्मी को सस्पेंड करने से खफा कर्मी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम कर्मचारी यूनियन आज फिर से धरने पर बैठ गई है। और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मिओ ने कमिश्नर की गतिविधिओ से खफा होकर कमिश्नर दफ्तर के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया है। नगर पालिका कर्मचारी संगठन प्रधान गोपाल थापर ने कहा कि निगम कमिश्नर कर्मचारियों पर धक्के शाही करते हुए कर्मचारियों को सस्पेंड कर रही है।
नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान गोपाल थापर ने निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर कूड़े का ढेर लगाकर कर्मचारियों सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका रोष है कि कमिश्नर ने उनके एक सफाई सुपरवाइसर को बिना वजह सस्पेंड किया है। और उन्होंने मेयर और डिप्टी मेयर की उपस्तिथि में धमकी दी है कि जिसने सस्पेंड होना है वह हाथ खड़ा कर लो मैं सबको सस्पेंड कर दूंगी। गोपाल थापर ने कहा कि पहले ही उनके पास सफाई कर्मियों की कमी है और इस कमी के बावजूद वह शहर की सफाई करते हैं।
निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने कहा कि एक कर्मी को सस्पेंड किया गया है। जिससे अन्य कर्मी रोष में आए है। कमिश्नर ने यह भी बताया कि अगर कोई कर्मी काम नहीं करेगा तो प्रशासन दवारा एक्शन लिया जायगा। वैसे यूनियन के नेताओ के साथ उनकी बातचीत चल रही है। जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।
No comments