ब्रेकिंग न्यूज़

धार्मिक स्थल के मुख्य सेवादार की हत्या .... ??

- दीवार फांदकर अंदर घुसे हत्यारो ने तेजधार हथियार से किया हमला   

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर     

पंजाब के अमृतसर में एक दरगाह के मुख्य सेवादार पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने की खबर है। हालाँकि मृतक बलदेव सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बताया जा रहा है कि सेवादार बलदेव सिंह दरगाह की सेवा करते थे। पुलिस को शक है कि हत्यारे पीछे की दीवार फांदकर आये और सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।   

ग्वाल मंडी क्षेत्र में स्थित दरगाह के सेवादार बलदेव सिंह के परिवार के अनुसार बलदेव सिंह की किसी के साथ कोई भी रंजिश नहीं थी। क्षेत्र वासियों के की माने तो बलदेव सिंह का कभी भी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। मौके पर पहुंची कंटोनमेंट थाने की पुलिस हर पहलू को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जाँच में यह भी सामने आया कि दरगाह के पीछे का गेट खुला था जबकि रोजाना वह गेट बंद होता था। वहीँ दरगाह से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है और ना ही किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ दिख रहा।  

SHO सुखिंदर सिंह के अनुसार चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर आए और सिर पर तेजधार हथियार मार हत्या कर दी। उसके बाद पीछे का ही गेट खोलकर फरार हो गए। पुलिस क्षेत्र में लगे CCTV भी खंगाले रही हैं।   

No comments