ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में पंजाब सरकार विफल --- खोजेवाल

- कार्यकर्त्ता घर घर पहुँच कर केंद्र की लाभकारी योजनाए पहुंचाएंगे    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

केंद्र की मोदी सरकार दवारा देश की जनता के लिए शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुँचाने में पंजाब की AAP सरकार पूरी तरह से विफल रही है। यह शब्द भाजपा जिला प्रधान रंजीत सिंह खोजेवाल ने भाजपा की एक बैठक में कहे है। 

बता दे कि BJP कार्यकर्ताओ एक महत्वपूर्ण बैठक हलका कपूरथला के सर्कल कोतवाली (बेट) के अध्यक्ष बलवंत सिंह के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए है। जहाँ केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओ को जिले के लोगो तक पहुंचाने की रणनीति के तहत चर्चा की गई। और आम लोगो इनके लाभ बारे विस्तार से जानकारी दी गई। और भाजपा कार्यकर्ताओ को कहा कि लोगो के घर घर पहुँच कर केंद्र की लाभकारी योजनाए पहुंचाई जाये।     

इस मौके पर खोजेवाल के साथ सुमित सभ्रवाल विधानसभा क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब, अश्वनी तुली उपाध्यक्ष और प्रभारी मंडल बेट, कपूरचंद थापर जिला महासचिव, राजेश पासी पंजाब कार्यकारिणी सदस्य, बलविंदर सिंह जिला सचिव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी बैंस, अध्यक्ष दोनों मंडलों के अध्यक्ष सरबजीत सिंह दियोल, जत्थेदार उरा सिंह, बलविंदर सिंह लाखरीवाल और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।   

No comments