कपूरथला में महिला का पर्स छीन भाग रहे झपटमारों की बाइक बस से टकराई, एक घायल घायल ....
- घायल को गोली लगने की चर्चा, DSP बोले --- बाइक के साइड स्टैंड से हुआ घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के DC चौंक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे झपटमारों की बाइक बस से टकराने के बाद एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। हालाँकि बस से टकराने के बाद एक आरोपी घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी बताने योग्य है कि इस मामले में घायल आरोपी झपटमार को गोली लगने का भी शक जताया जा रहा है। जिस बारे डयूटी डाक्टर सिदार्थ बिंद्रा ने घायल युवक के घुटने के नीचे गोली लगने व हड्डी टूटने की पुष्टि की है। जबकि DSP के अनुसार घ्याल को गोली नही लगी, उसको बाइक के साइड स्टैंड की पत्ती घुटने से आरपार हो गई है। जिससे घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है।
जानकारी अनुसार देर शाम DC के नजदीक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो झपटमारों की बाइक बस स्टैंड के नजदीक PRTC बस से टकरा गई। जिसमें एक युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। तभी मोके पर मौजूद लोगो ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना सुचना के बाद DSP गुरमीत सिंह, सिटी थाना -2 SHO केवल सिंह मोके पर पहुंचे। DSP ने बताया कि उक्त बाइक सवार DC चौंक से एक महिला का पर्स छीन कर भागे थे। जहां पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। उनकों शक है कि झपटमारी दौरान कुछ अन्य युवक उनके साथ थे। जिसके चलते मामलें की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुश्कवेद के रूप में हुई है।
सिविल के एमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज कर रहे डॉ सिदार्थ बिंद्रा के अनुसार युवक के घुटने के नीचे गोली लगी है और हड्डी भी टूट गई है। जिस कारण उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। जबकि DSP सबडिवीजन ने कहा कि युवक के गोली नही बल्कि उसके मोटरसाइकिल के स्टैंड की पत्ती घुटने के नीचे आरपार हो जाने से हड्डी टूट गई है।
No comments