आधुनिक युग में आत्म रक्षा की अहम महत्वता -- वालिया
- लड़के-लड़कियों दोनों को आत्म रक्षा की सिखलाई लेनी जरुरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
अंतरराष्ट्रीय फुनाकोशी कराटे फेडरेशन की तरफ से कराटे ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हिमाचल प्रदेश डलहौजी में किया गया। जिसमे एमेच्योर कराटे डू ऐसोसिएशन इंडिया के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन दिखाया है।
सेनसई राकी शर्मा, सेनसई योगेश कुमार और सेनसई नवीन कुमार ने खिलाड़ियों को कराटे के नऐ गुर सिखाए। इस कैंप में चयनित खिलाड़ी इंटरनेशनल इंवेंट में भाग ले गए। एमेच्योर कराटे डू ऐसोसिएशन इंडिया एंवम युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में लड़के-लड़कियों दोनों को आत्म रक्षा की सिखलाई लेनी जरुरी है। ताकि मुश्किल घड़ी में वह अपनी रक्षा खुद कर सके। कैंप में चयनित खिलाड़ी पवनपरीत कौर, कुलविंदर सिंह मान, रोहित, मनदीप सिंह, परमप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह औलख, रविन्द्र सिंह संधु, सुखदेव सिंह, जसपिंदर सिंह नंदा, करणदीप सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
No comments