ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में धुंध और सर्दी के चलते स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा, पढ़े कब तक ... ??

 - पंजाब सरकार ने सरकारी प्राइवेट ऐडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक की छुट्टियां  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब सरकार ने प्रदेश में बढ़ रही सर्दी और धुंध को देखते हुए सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुटिट्यों करने की घोषणा की है। सभी स्कूलों को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुटि्टयां रहेंगी।   

शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से जारी आदेश में पंजाब में 19 हजार के लगभग सरकारी स्कूल हैं। जबकि छह हजार के करीब निजी स्कूल हैं। इनमें 40 लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं।  

बता दे कि इससे पहले 3 दिसंबर को शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। विभाग ने स्कूलों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया था। यह आदेश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से जारी किए गए थे। CM भगवंत मान से हुई मीटिंग के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था।  

No comments