ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के एक मंत्री को अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा ... ??

- पारिवारिक मामले में मारपीट कर घर पर कब्जा करने के आरोप में वर्ष 2008 में हुआ था मामला दर्ज     

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के संगरूर की सुनाम अदालत ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने वर्ष 2008 में हुए पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के मामले में यह आदेश दिए है। साथ ही इस मामले में आठ अन्य लोगों को भी सजा सुनाई गई है। माननीय अदालत ने आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।  

जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता राजिंदर दीपा ने बयान दिया था कि यह लड़ाई नहीं बल्कि उनके साथ धक्का था। यह केस पंद्रह साल पुराना है। मंत्री अमन अरोड़ा शिकायतकर्ता के रिश्तेदार हैं। साल 2008 में वह सुनाम से चंडीगढ़ गए हुए थे।  

इसी दौरान अमन अरोड़ा ने अपनी माता को लेकर उनके घर पर कब्जे की कोशिश की थी। जैसे ही उनके PA ने उन्हें बताया कि घर पर कब्जे की कोशिश हुई है। उसके बाद उन्होंने वहां से उसी समय DSP को फोन कर सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो वहां अमन अरोड़ा की माता मौजूद थी। तभी वहां पर अमन अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ पहुंच गया। फिर उसने मारपीट और कब्जे की कोशिश की।  

हालांकि उस समय भी उनके साथ धक्का हुआ। साथ ही पर्चा उन पर दर्ज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने जांच के लिए याचिका लगाई। कोर्ट से राहत मिली। हालांकि फिर उन्होंने अदालत की शरण ली थी। इसके बाद अब यह फैसला आया है।  

No comments