मानव सेवा ---- कैंप में 300 मरीजों की आँखों का मुफ्त चेकअप, 55 का होगा ऑपरेशन ......
- मानव सेवा समिति दवारा शहर के जंज घर में आँखों का मुफ्त चेकअप केम्प आयोजित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के मंडी जंज घर में आज मानव सेवा समिति की तरफ से 27वां मुफ्त नि:शुल्क आंखों का चेकअप व आपरेशन कैंप समिति के प्रधान ब्रिज भूषण मोदगिल की अध्यक्षता में हुआ आयोजित। कैंप का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बेहद सादगी से किया गया। इस कैंप में 300 मरीजों की आंखों का चेकअप कर 55 मरीजों को आपरेशन के लिए चुना गया। यह जानकारी उपप्रधान हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने दी है।
रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि मरीजों की आंखों का चेकअप डोगरा आई अस्पताल के माहिर डा. निर्भय डोगरा व उनकी टीम द्वारा किया गया। आपरेशन के लिए चुने गए मरीजो की आँखों का ऑपरेशन डोगरा अस्पताल में ही किया जायगा। इस दौरान मरीजों के लिए लंगर और सर्दी के मौसम को देखते हुए चाय का भी विशेष तौर पर प्रबंध किया गया।
इस कैंप में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह, निगम के डिप्टी मेयर विनोद सूद, कांग्रेसी नेता दीपक सलवान, डा. अंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान गुरमुख ढोड, रोटरी क्लब इलीट के अमरजीत सिंह और प्रधान राहुल आनंद, शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया विशेष तौर पर पहुंचे थे।
समिति सदस्यों ने मंडी जंज घर ट्रस्ट, सिविल अस्पताल कपूरथला और शहरवासियों का सहयोग देने के लिए आभार जताया। इस मौके पर सचिव भास्कर रेखी, कोषाध्यक्ष विजय भंडारी, हरिंदरजीत सिंह बावा, विकास खन्ना, दविंदर बिंदी, कपिल वालिया, गोपाल अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, नंदीश मोदगिल, प्रणव अरोड़ा, ज्योति भंडारी, रोहिणी, सीमा आदि मौजूद थे।
No comments