दुखद खबर ---- डॉ. अमन कपिला का पार्थिव शरीर आज होगा पंचतत्व में विलीन, पढ़े कब .. ??
- कपूरथला के लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में आज शाम 5 बजे होगा संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
दोआबा के मशहूर ENT स्पेशलिस्ट डॉ. अमन कपिला का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे लक्ष्मी नगर कपूरथला शमशान भूमि में पंचतत्व में विलीन होगा। इस बात की जानकारी उनके परम साथी मित्र डॉ. संदीप धवन SMO कपूरथला ने दी है।
डॉ. संदीप धवन ने दुखी मन से बताया कि डॉ. अमन कपिला का बीते दिवस हरियाणा के जगाधरी के नजदीक कार एक्सीडेंट में देहांत हो गया था। आज दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर कपूरथला लाया जा रहा है। जिसके उपरांत शाम 5 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
बता दें कि बुधवार को सुबह लगभग 6 बजे हरियाणा के यमुना नगर - जगाधरी हाई वे पर एक ट्रोले के साथ डॉ. अमन कपिला की कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें अमन कपिला के साथ-साथ उनकी पत्नी विभा कपिला तथा ड्राइवर गंभीर घायल हुए थे। जिनको उपचार के लिए चंडीगढ़ के PGI में भर्ती करवाया गया था। बुधवार दोपहर इलाज के उपरांत डॉ. अमन कपिला ने दम तोड़ दिया।
बता दे कि डॉ. अमन कपिला अपने शालीन स्वभाव और धार्मिक परवर्ती से दोआबा क्षेत्र में जाने जाते थे। और सिविल अस्पताल से रिटायरमेंट लेने के उपरांत कई संस्थाओ में अपनी मुफ्त सेवाएं निभा रहे थे।
इस दुखद खबर से कपूरथला से उनके सभी साथी डॉक्टर और मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने हार्दिक संवेदना प्रकट की है। जिसमे डॉ. प्रिंसजीत सिंह सर्गोधिया, डॉ. संदीप भोला, डॉ. संदीप धवन, डॉ राजीव धीर, डॉ. गुरबचन, डॉ. HL मेहमी, डॉ. माहना, डॉ. सुभाष, डॉ. बंगा, डॉ. शरनजीत, अरुण यादव एवम सत्यनारायण मंदिर से अश्वनी शर्मा, नरेश गोसाईं व डॉ. राजिंदर भोला, डॉ. राज कुमार सहायत कई राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ से जुड़े लोग शोकग्रस्त हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दे।
No comments