- अमृतसर लेब अंडर प्रोसेस रिपोर्ट में 22 नेगेटिव और 23 पोसिटिव
- 7 पॉजिटिव मोहल्ला सादिक अली से
- स्वास्थ्य विभाग की जनता को सलाह ---- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालतो में बढ़ रहे पॉजिटिव केसो में रविवार को सुबह सुबह कपूरथला जिले में 23 नए कोरोना पोसिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें अमृतसर लेब में अंडर प्रोसेस पड़ी रिपोर्ट में 22 नेगेटिव रिपोर्ट भी आई है।
इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
वहीँ विभागीय सूत्रों की माने तो क्षेत्र के एक मशहूर स्वीट शॉप मालिक के पॉजिटिव आने के बाद शहर की जनता चिंता में है। कियोंकि उक्त स्वीट शॉप पर रोजाना हज़ारो लोगो का आना जाना रहता है। वहीं स्वीट शॉप मालिक के कुछ परिजनों के भी नॉन सिम्पटोमेटिक पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सभी को क्वारंटीन कर लिया है और सभी से एहतियात बरतने की गुजारिश की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को सुबह अमृतसर लेब से प्राप्त हुई रिपोर्ट में 22 नेगेटिव के साथ 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर लेब से प्राप्त हुई रिपोर्ट में 58 वर्षीीय व्यक्ति, 19 वर्षीीय युवक, 53 वर्षीीय महिला, 29 वर्षीीय महिला, 41 वर्षीीष महिला, 56 वर्षीीय महिला और 62 वर्षीीय व्यक्ति सभी मोहल्लााा डॉक्टर सादिक अली से है। इसके अलावा 40 वर्षीय व 42 वर्षीीय व्यक्ति बक्कर खाना,
37 वर्षीय युवक व 33 वर्षीय महिला प्रीत नगर, 55 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय महिला जलौखाना, 21 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय महिला जटपुरा से, 38 वर्षीय युवक पुलिस लाइन, 45 वर्षीय व 35 वर्षीय युवक मियानी बाकरपुर, 4 वर्षीय बच्ची अर्बन एस्टेट, 35 वर्षीय महिला डडविंडी,. 32 वर्षीय युवक मंड, 77 वर्षीय बजुर्ग सुल्तानपुर लोधी और 56 वर्षीय व्यक्ति वासी झल बिबड़ी भी पॉजिटिव है।

वहीँ शहर के एक मशहूर स्वीट शॉप के मालिक व उनके कुछ परिजन पॉजिटिव आने के बाद जनता सकते में है। लेकिन उक्त स्वीट शॉप के मालिक के परिजन विशाल ने बताया कि एहतियातन उन्होंने होम क्वारंटीन किया हुआ है। और उन्होंने यह भी बताया कि उनके हलवाई खाने के सभी कर्मिओ के टेस्ट करवाने के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया कि कोरोना से घबराये नहीं, कोविद नियमो की पालना करते हुए एहतियात बरते।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सभी पोसिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। और पोसिटिव मरीजो के सम्पर्क की जाँच भी शुरू कर दी है। सम्पर्क में आये लोगो के टेस्ट भी करवाए जायँगे। उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि लॉक डाउन क्व दिनों में घरो से न निकले। और बेहद जरुरी कार्य होने पर ही घरो से निकले व कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
No comments