ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA BREAKING .... देर शाम भी जिले मे आये 17 नए संकर्मित, एक की मौत

 - 73 एंटीजन टेस्ट में 17 पोसिटिव, 56 नेगेटिव   

- पहले आये स्वीट शॉप मालिक के 8 परिजन भी पॉजिटिव  

- स्वास्थ्य विभाग की जनता को सलाह ---- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला   


प्रदेश में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव केसो में रविवार शाम को भी कपूरथला जिले में 17 नए कोरोना पोसिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक फगवाड़ा वासी 75 वर्षीय बजुर्ग की लुधियाना के डीएमसी में इलाज दौरान मौत की खबर है। वहीँ एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आये संक्रमितों में 8 पॉजिटिव शहर की महशूर स्वीट शॉप के परिवार से है इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो क्षेत्र के एक मशहूर स्वीट शॉप मालिक के पॉजिटिव आने के बाद शहर की जनता चिंता में है। कियोंकि उक्त स्वीट शॉप पर रोजाना हज़ारो लोगो का आना जाना रहता है। वहीं स्वीट शॉप मालिक व परिजनों ने सभी को क्वारंटीन कर लिया है और सभी से एहतियात बरतने की गुजारिश की है।  जबकि सुबह आई रिपोर्ट में शहर के एक पूर्व पार्षद तथा उनके परिवार का एक महिला सदस्य भी पॉजिटिव आया था।


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को शाम एंटीजन टेस्ट से प्राप्त हुई रिपोर्ट में 56 नेगेटिव के साथ 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त हुई रिपोर्ट में 39 वर्षीय व्यक्ति रोज एवेन्यू, 62 वर्षीय व्यक्ति रोपर, 22 वर्षीय युवक झल ठीकरी, 70 वर्षीय बजुर्ग नेहाल गढ़ नडाला, 69 वर्षीय महिला मॉडल टाउन, 53 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय नवयुवक, 76 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नवयुवक सभी गोल्डन एवेन्यू से है। इसके अलावा 34 वर्षीय युवक प्रीत नगर, 26 वर्षीय महिला कासबाँ मोहल्ला, 30 वर्षीय युवक गांव बिशनपुर अराइयां और 89 वर्षीय बजुर्ग अर्बन एस्टेट से भी पॉजिटिव है।    
 
वहीँ शहर के एक मशहूर स्वीट शॉप के मालिक व उनके 8 पारिवारिक सदस्यों के पॉजिटिव आने के बाद जनता चिंता में है। और उक्त परिवार के बेहतर रसूख के चलते उनके संस्थानों पर काफी लोगो का रोजाना ही आवागमन रहता है। लेकिन उक्त स्वीट शॉप के मालिक व परिजन ने एहतियातन होम आइसोलेट किया हुआ है। और शहर की जनता से आग्रह किया कि कोरोना से घबराये नहीं, कोविद 19 नियमो की पालना करते हुए एहतियात बरते। 

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सभी पोसिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। और पोसिटिव मरीजो के सम्पर्क की जाँच भी शुरू कर दी है। सम्पर्क में आये लोगो के टेस्ट भी करवाए जायँगे। उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि लॉक डाउन क्व दिनों में घरो से न निकले। और बेहद जरुरी कार्य होने पर ही घरो से निकले व कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।    
                                                  





No comments