कोरोना संक्रमण का मामला ..... शहर की मशहूर स्वीट शॉप को सैनिटाइज कर किया सील
- कोरोना संकर्मण जनता में न फैले इसलिए एहतियात के तौर पर दो दिन लगातार दोनों दुकानों को किया जायगा सेनिटाईज़, प्रशासन के आदेश के बाद ही खुलेगी
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दौरान शहर की एक मशहूर स्वीट शॉप के मालिक सहित परिवार के 9 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद स्वीट शॉप के मालिकों ने शहर में चल रही अपनी दोनों दुकानों को सैनिटाइज करने के उपरांत फिलहाल जनता के लिए आने-जाने पर रोक लगाते हुए सील कर दिया है। इस बात की पुष्टि स्वीट शॉप के मालिक विशाल अहूजा ने भी की है।
बता दें कि बीते दिनों जिले की एक मशहूर स्वीट्स शॉप के मालिक के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के सभी सदस्य तथा दोनों स्वीट शॉप के पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। विशाल आहूजा के अनुसार उनके सभी कर्मचारीओ की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई। लेकिन उनके परिवार की 8 ओर सदस्य पॉजिटिव आने के बाद सभी ने एहतियातन अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया।
इस बात की जानकारी देते हुए स्वीट शॉप के मालिक विशाल आहूजा ने बताया कि सभी पॉजिटिव आइसोलेट है तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों व जिला प्रशासन के आदेशों के उपरांत उन्होंने दोनों स्वीट शॉप को सैनिटाइज कर सील कर दिया है। और किसी भी तरह की पब्लिक डीलिंग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों दुकानों को रोजाना सेनीटाइज किया जाएगा और जब तक प्रशासन के आदेश होंगे तब तक दुकानें बंद रहेंगी।
No comments