राष्ट्र द्रोह ....... पंजाब के मोगा में फिर फहराया खालिस्तानी झंडा, मालूम पड़ते ही झंडे को उतार साथ ले गई पुलिस
- रविवार को कोटकपूरा बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज पर की गई शरारत,
खबरनामा इंडिया (रशपाल सिंह), मोगा, पंजाब
पंजाब के मोगा में रविवार को एक बार फिर खालिस्तानी झंडा फहराए जाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस झंडे को उतार ले गई। इससे पहले भी मोगा में खालिस्तानी झंडा फहराने तीसरी अंजाम में आ चुकी है। हालांकि अभी तक पुलिस 14 अगस्त को डीसी ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहराने की घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि चर्चा यह भी है कि आरोपी एक पुलिस वाले का बेटा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रेलवे ओवरब्रिज पर किसी शरारती तत्व ने खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। झंडे पर कढ़ाई करके खंडा बनाया हुआ था और साथ ही खालिस्तान जिंदाबाद भी लिखा हुआ था। इसके बाद जैसे ही यह मामला पुलिस के ध्यान में आया तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच विवादित झंडे को उतार दिया और साथ ले गई।
बताने योग्य है की पिछले 9 दिन में मोगा में यह तीसरी घटना है। आजादी दिवस से एक दिन पहले भी मिनी सचिवालय की चौथी मंजिल पर खालिस्तानी झंडा फहराने के साथ-साथ राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया था। इसके बाद लाला लाजपत राय के पैतृक गांव ढूडीके में भी खालिस्तानी झंडा फहराया गया था।
इस घटना के संबंध में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से गांव रौली के जसपाल और इंद्रजीत सिंह पर तिरंगे का अपमान करने और वहां खालिस्तानी झंडा फहराने का आरोप है तो फिरोजपुर के गांव साधूवाला के रहने वाले आकाशदीप पर इसका वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस की मानें तो आकाशदीप को 6 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें से एक आरोपी किसी पुलिस अधिकारी का बेटा होने के कारन उसकी गिरफ्तारी नहीं होने की चर्चा भी है।
इस बारे में डीएसपी डी जंगजीत सिंह ने कहा है कि पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही। टीमें ल्रगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
No comments