कपूरथला में PNB का ATM तोड़ने की कोशिश, CCTV में कैद ....
- CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की शुरू, थाना सदर में FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में RCF के नजदीक हुसैनपुर के PNB ब्रांच के बाहर लगे ATM को सुबह सवेरे दो अज्ञात बाइक सवार चोरों ने तोड़ने की कोशिश की है। हालांकि शटर का लॉक तोड़ने के बाद ATM परिसर की लाइट ऑन हो गई, जिससे चोर घबरा कर भाग गए। अज्ञात चोर CCTV में भी कैद हुए है। वहीँ ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर थाना सदर में FIR दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सब - डिवीजन दीपकरण सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान की जा रही है।
जानकारी अनुसार गांव हुसैनपुर PNB ब्रांच के मैनेजर दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके ब्रांच के साथ ही लगे ATM को सुबह सवेरे अज्ञात दवारा तोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि ATM में पड़े केश का मोई नुकसान नहीं हुआ है। कियोंकि चोरो ने जब शटर तोड़ कर अंदर दाखिल होना चाहा तो ATM परिसर में लगी लाइट ऑन हो गई और चोर घबराकर वापस लौट गए।
वहीं डीएसपी सब- डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद थाना सदर में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। और CCTV फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
No comments