ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- कपूरथला का एक थाना आज से बंद, 42 पुलिस कर्मियों के तबादले, पढ़े .. ??

- पुलिस लाइन से 26 कर्मियों को विभिन्न थानों में किया तैनात -- डीएसपी   

 - सिटी -2 SHO मनजीत सिंह को ढिलवां और सिटी थाना में बिक्रमजीत सिंह को किया तैनात  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला जिले के सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट को आज एसएसपी के आदेश पर बंद कर दिया है। वहीँ वहां तैनात सभी कर्मिओ सहित 42 पुलिस कर्मिओ के तबादले भी किये गए है। बताय जा रहा है कि जिले में इतने बड़े स्तर पर किये तबादले पुलिस की कार्यशैली को और भी बेहतर बनाने के लिए किये गए है। 

सिटी थाना -2 के अंतर्गत आता सारा क्षेत्र का काम अब फिर से सिटी थाना में ही किया जायगा। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन दीप करण सिंह ने करते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों ने निष्ठावान कर्मिओ की काबलियत को देखते हुए यह कदम उठाया है। 

बता दें कि अगस्त 2023 में तत्कालीन SSP राजपाल सिंह संधू दवारा शहर के क्षेत्र में विस्तार और बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को देखते हुए सिटी थाना को 2 भागों में बांट दिया था। जिसमें वर्ष भर में दर्ज होनेवाली FIR को दो भागो में बांटकर कुछ क्षेत्र थाना सिटी -1 के साथ जोड़ दिए गए थे। जहां पर लोग पुलिस को शिकायत दर्ज करवा सकते थे। वहीँ बहरी क्षेत्र के लगभग 85 एरिया को सिटी थाना-2 अर्बन अस्टेट के साथ जोड़ दिए गए। और पुलिस लाइन में स्थापित किये गए इस थाने में अलग से SHO और अन्य स्टाफ को भी तैनात किया गया। इस फैसले के बाद काफी देर तक दो थानें की हदबंदी को लेकर कई लोगों को असंजस की स्तिथि बनी रही थी। 

DSP सब डिवीज़न दीप करण सिंह ने जहां सिटी थाना -2 को एक जनवरी से बंद करने की पुष्टि की है, वहीं उन्होंने बताया कि जिले में 42 पुलिस कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं। जिसमें पुलिस लाइन में तैनात 26 कर्मचारियों को थानों में तैनात किया गया है। जिसके चलते सिटी थाना -2 के SHO मनजीत सिंह को ढिलवां थाने मैं SHO तैनात किया है। और सिटी थाना में विक्रमजीत सिंह चौहान को तैनात किया है। जो कि अभी तक पुलिस लाइन में तैनात थे। इसके साथ साथ कई थानों में अडिशनल SHO भी तब्दील किये है।   

- पढ़े पुलिस कर्मियों के तबादलों में किसको कहां किया तैनात .... 

No comments