कपूरथला में एक आइलेट्स अकैडमी की मैनेजर पर 5. 77 लाख रूपये फ्रॉड का आरोप, FIR दर्ज .....
. एडमिशन और टियूशन फीस अपने निजी खाते में करवाती थी जमा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी में एक आइलेट्स एकेडमी की मैनेजर युवती पर 5.77 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप की खबर है। एकेडमी मालिक की शिकायत पर थाना सुलतानपुर लोधी पुलिस ने युवती पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने भी की है। हालाँकि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी बस अड्डा के नजदीक आइलेट्स अकैडमी मलिक नवप्रीत सिंह ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी अकैडमी में लोहिया वासी एक युवती पिछले 4 वर्षो से बतौर मैनेजर काम कर रही है। जो कि अकेडमी के छात्रों से एडमिशन और टियूशन फीस एकत्र करती थी। उक्त युवती ने पेसो के हिसाब में गड़बड़ी करते हुए वर्ष 2023 और 2024 के दौरान 5. 77 लाख की गड़बड़ी सामने आई है। जब इस संबंध में जांच की गई तो उसके निजी बैंक खाते में कई छात्रों ने पैसे ट्रांसफर करवाने की बात भी सामने आई है। मैनेजर युवती ने पूछताछ में लिखित तौर पर भी माना है कि उसने स्टूडेंट्स से अपने अकाउंट में 66 हज़ार रूपये डलवाए हैं। और उसने फिर 66 हज़ार वापस दे दिए।
लेकिन जब इस संबंध में गंभीरता से मालिक द्वारा जांच की गई तो देखा कि उसने वर्ष 2023 में 3.96 लाख तथा 2024 सेशन में एक लाख 81 हज़ार की धोखाधड़ी की है। कुल मिलाकर उक्त मैनेजर युवती ने 5.77 लाख की गड़बड़ी करते हुए अकादमी मालिक से धोखाधड़ी की है।
वहीं दूसरी तरफ सुलतानपुर लोधी पुलिस ने अकादमी मलिक नवप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी युवती पर BNS की धारा 306 के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO गुरदेव सिंह ने की है।
No comments