ड्रग्स मामले में पेश होने मजीठिया पहुंचे पटियाला, CM मान को दी चुनौती .... ??
- मजीठिया बोले --- CM मान से करेंगे दो-दो हाथ
- शेर को पिंजरे में बंद करना चाहते हैं मान, लेकिन शेर पिंजरे से निकाल कर आएगा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पूर्व मंत्री और शिअद के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया आज पटियाला में SIT के समक्ष पेश होने के लिए समर्थको सहित पटियाला पहुंच गए है। उन्हें 7 दिन पहले ड्रग्स मामले में एक नोटिस जारी किया गया था। इस दौरान मजीठिया ने पंजाब के CM मान को चुनौती भी दी है कि शहीदी महीना खत्म होने के बाद वह उनकी हर बात का जवाब देंगे।
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने यह भी कहा कि AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ED से भागते हैं। भगवंत मान SIT से नहीं भागेंगे। वह पुलिस प्रशासन व कानून का सम्मान करते हैं लेकिन जिस तरह AAP सरकार सरकारी अमले का दुरुपयोग कर रही है वह ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को SIT के प्रमुख रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने पर CM मान अपने अंडर SIT बना लें। अब वह उनके साथ दो-दो हाथ करना चाहते हैं। गिरफ्तारी पर मजीठिया ने कहा कि मान शेर को पिंजरे में बंद करना चाहते है लेकिन शेर पिंजरे से निकल कर आयेगा। शहीदी महीना खत्म हो जाए तो वह उनकी हर बात का जवाब देंगे।
मजीठिया ने तीखे शब्दों में कहा कि अगर SIT के पास सबूत आए हैं तो उन्हें कोर्ट में देना चाहिए। दो साल बाद ऐसा क्या हो गया कि उन्हें दोबारा सम्मन किए गए हैं। असल में उन्होंने उनके खिलाफ बोला था, सिर्फ इसी कारण उन्हें सम्मन भेजे जा रहे हैं।
No comments