पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, 2 बदमाश घायल, काबू ....
- पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को रोकना चाहा, तो बदमाशों ने की फायरिंग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के मोहाली में आज पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें 2 बदमाशों को गोली लगने के बाद पुलिस ने काबू कर लिया है। काबू किए गए बदमाशों की पहचान प्रिंस वासी पटियाला तथा करनजीत वासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों पर फिरौती और लूट के कई मामले दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस को परमवीर उर्फ़ प्रिंस और उसके साथी करनजीत के बारे में इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान प्रिंस नाका तोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने अपनी गाड़ी से उसकी गाड़ी को रोकना चाहा। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशी को गोली लगने से वह घायल हो गए। जिन्हे काबू कर लिया गया।
मोहाली SSP के अनुसार बदमाशों ने मोहाली में कुछ दिन पहले स्विफ्ट डिजायर कार और महिला से थार लूटी थी। इसके बाद वह बरिस्ता रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति को गन पॉइंट पर बाहर लेकर उससे भी कार छीनी थी। जिस मामले में पुलिस जांच कर रही थी।
सूचना यह भी मिली थी कि इन मामलों से जुड़े आरोपी इसी क्षेत्र में घूम रहे है। तब एक गाड़ी पर संदेह होने के बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेरा। इसमें परमवीर उर्फ़ प्रिंस और करनजीत वासी कुरुक्षेत्र को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन वह भाग निकले।
पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की लेकिन वह नहीं रुके। जिसके बाद क्रॉस फायरिंग में दोनों को टांग पर गोली लगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल की है। इन्होंने फिरौती के लिए 3 बार कॉल भी की थी। आरोपिओ से जो गाड़ी बरामद हुई है, वह उन्होंने 28 नवंबर को लूटी थी।
No comments