ब्रेकिंग न्यूज़

पास्टर बजिंदर के खिलाफ FIR मामले में ईसाई समाज का विरोध ....

- समर्थक बोले -- यह एक साजिश, ईसाई समाज के लोगों ने हाई-वे किया जाम   

पास्टर बजिंदर सिंह ने महिला दवारा लगाए आरोपो को बताया बे-बुनियाद  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर    

पंजाब के कपूरथला पुलिस दवारा मशहूर पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज की गई FIR के मामले को लेकर आज जालंधर में ईसाई समाज के समर्थकों ने लांबड़ा के ताजपुर के पास हाईवे पर धरना लगा कर जाम कर दिया है। बता दे कि ईसाई समाज के लोग तारपुर चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दर्ज FIR का विरोध कर रहे थे। समर्थकों में विजय और चंदन की गिरफ्तारी न होने से भी नाराजगी दिखाई दी। समर्थकों ने कहा कि SSP ने तो हमारा साथ दिया, लेकिन निचले स्तर के अधिकारियों ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। 

धरना स्थल पर पहुंचे ईसाई समाज के नेता अवतार सिंह ने कहा कि कपूरथला के सिटी थाना में पास्टर बजिंदर सिंह और उन पर एक गलत FIR दर्ज की गई। जिसमें आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता महिला के साथ गलत हरकत की है। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, यह FIR एक साजिश के तहत की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पहले ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी होती तो आज यह नौबत न आती। मगर पुलिस द्वारा ऐसा नहीं किया गया।  

उन्होंने यह भी कहा कि जिस महिला ने आरोप लगाया है वह हमारी चर्च में तीन साल पहले तक आती थी। पिछले तीन साल से उसका चर्च तक कोई आना जाना नहीं था। उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आरोप तो लगाए गए, लेकिन उक्त आरोपों का कोई सबूत नहीं है। अगर पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को और बड़े स्तर पर लेकर जाया जाएगा। 

वहीँ यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों के बाद पास्टर बजिंदर सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि महिला ने जो भी आरोप लगाए है वह सब बे-बुनियाद है। यदि आरोप लगाए है तो कोई सबूत तो हो। उन्होंने यह भी कहा कि महिला को दौरे पड़ते थे। दुष्ट आत्माओं की दिक्कत थी। वह हमारे यहां इलाज के लिए आई थी। वह तो हमारी बेटी जैसी है और यहां भी वह बेटी की तरह ही रहती थी। 

No comments