पंजाब पुलिस के DSP पर रेप का मामला दर्ज .. ??
- DSP के घर किराए पर रहने वाली महिला ने ही लगाए रेप के आरोप
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के पटियाला जिले में तैनात DSP संजीव सागर पर एक महिला द्वारा रेप के आरोप लगाने के बाद DSP पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह आरोप DSP के घर किराए पर रहने वाली एक महिला ने लगाए हैं। जिसकी शिकायत पर पटियाला पुलिस ने कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि वह DSP के घर बतौर किराएदार रह रही थी। इसी दौरान DSP संजीव सागर ने उससे रेप किया था। जिसमे डीएसपी का गनमेन सतबीर और परिवारिक सदस्य भी उसका गलत काम में साथ देते थे।
पीड़ित महिला के आरोप लगाने के बाद पटियाला पुलिस ने DSP संजीव सागर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप यह भी है कि मामले की शिकायत के बाद जांच के लिए गठित SIT में पीड़िता को बार-बार बुलवाकर पुलिस थाने बुलाती रही। जिससे पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई।
पीड़ित महिला ने यह भी कहा कि SIT टीम के सदस्य DSP संजीव कुमार उसके जूनियर होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे थे। उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को संजीव कुमार उसके परिवारिक सदस्यों से बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग भी दी है। फिलहाल पटियाला पुलिस DSP संजीव सागर पर लगे सभी आरोपों तथा सबूतों की जांच में जुटी हुई है।
No comments