ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों को 4% ब्याज पर ऋण, एफडी पर 7.65% तक ब्याज ....

- कॉपरेटिव बैंक की 41 शाखाओं में मिल रहीं कई वित्तीय सुविधाएं 

- समय पर किश्त देने पर ब्याज 7 से घटकर 4 प्रतिशत-- लखबीर सिंह

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के सरपरस्त तथा खबरनामा इंडिया के मुख्य संपादक अरुण खोसला ने कपूरथला कॉपरेटिव बैंक के जिला प्रबंधक (डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) के रूप में पदभार संभालने पर लखबीर सिंह का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान बैंक की ओर से आम जनता और किसानों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई। 

नवनियुक्त जिला प्रबंधक लखबीर सिंह ने बताया कि कपूरथला कॉपरेटिव बैंक किसानों को फसल से पहले 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाता है। यदि किसान ऋण की किश्तें समय पर अदा करते हैं तो ब्याज दर घटाकर 4 प्रतिशत कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना बैंक की प्राथमिकता है। 

उन्होंने बताया कि कपूरथला जिले में कॉपरेटिव बैंक की कुल 41 शाखाएं हैं और इन शाखाओं में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि है। बैंक की एफडी पर अधिकतम 7.65 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। 

लखबीर सिंह ने बताया कि बैंक की ओर से हाउस लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर 15 लाख से 50 लाख रुपये तक का हाउस लोन एक ही दिन में स्वीकृत करवाने की सुविधा दी जा सकती है। इसी प्रकार व्हीकल लोन सात वर्ष तक की अवधि के लिए वाहन की कीमत का 80 प्रतिशत तक उपलब्ध करवाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए भी 15 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध है। बैंक की ये सभी सुविधाएं जिले की सभी 41 शाखाओं में आम जनता के लिए उपलब्ध हैं। 

इस अवसर पर खबरनामा इंडिया के संपादक अरुण खोसला ने कहा कि कॉपरेटिव बैंक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लखबीर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। 


No comments