वुशू प्रतियोगिता 2026 में चयनित हुए प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग ....
- चयनित प्रतिभागियों को सम्मनित कर बधाई दी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जिला वुशू ऐसोसिएशन ऑफ कपूरथला दवारा 6वीं जिला स्तरीय वुशू सब जूनियर, जूनियर, सीनियर( लड़के-लड़कियां) प्रतियोगिता का आयोजन पावर जोन कपूरथला में महासचिव गुरचरण सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस प्रतियोगिता में फाईटर स्पोट्स जोन कपूरथला ( कोच प्रदीप बजाज), ऐैमुनएल स्पोटस क्लब कपूरथला ( कोच सुखदीप सिंह बाजवा), हरप्रीत मार्शल आर्ट्स क्लब नडाला ( कोच हरप्रीत सिंह), फिट आलवेज हिट क्लब कपूरथला (कोच पांडव राय), रिंग बिस्ट बोक्सिंग क्लब फगवाड़ा (कोच प्रिंस कोल), एल. एम. जे. पी. एस क्लब फगवाड़ा (कोच संदीप कौर) के वुशू प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन करके तगमे हासिल किए।
जिला वुशू ऐसोसिएशन ऑफ़ कपूरथला एवंम युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया, राजेश शर्मा (MD पावर जोन) प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने चयनित हुए प्रतिभागियों को तगमें और प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया और बधाई दी।
राजीव वालिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगें और जीत हासिल कर के जिला कपूरथला का नाम रोशन करें गए। उन्होंने बताया कि वुशू खेल के साथ जुड़े प्रतिभागियों को सरकारी नौकरियों के अवसर भी मिलते हैं। राजीव वालिया और ऐसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आऐ हुए मुख्य अतिथि और सभी कोचों को सम्मान चिन्ह भेंट किए।
इस प्रतियोगिता में कोच जंसविदर कुमार, कोच राम कुमार, कोच मन्नत, कोच गुरवीर कौर, कोच राबीआ, गगनदीप कौर, नीलम,दलजीत सिंह, पुनीत वर्मा, शामिल हुए।



.jpg)




















No comments