कपूरथला में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई ....
- मंड दरिया से 5000 लीटर लाहन बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दरिया के किनारे मंड क्षेत्र से 5000 लीटर लाहन बरामद कर सफलता हासिल की है। जिसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
जिला एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत बुधवार 6 मई को सुबह से ही गांव शिव दयाल स्थित मंड दरिया में नाव के जरिए छापेमारी की गई। जांच के दौरान करीब 5000 लीटर लाहन से भरे ड्रम बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई में एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह (सुल्तानपुर सर्कल), एक्साइज पुलिस स्टाफ और गांव शिव दयाल की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मंड दरिया में बड़े स्तर पर की गई इस छापेमारी को विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एक्साइज विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



.jpg)




















No comments