ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के मैरिज पैलेस से दुल्हन के गहनों का बैग चोरी, CCTV में बैग लेजाता दिखा बच्चा ....

- FIR दर्ज, डीएसपी बोले -- यह एक गिरोह, जिनको जल्द किया जायगा काबू   

- सीसीटीवी के आधार पर एक व्यक्ति तथा एक बच्चे की हुई पहचान  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के एक मैरिज पैलेस से दुल्हन के लिए लाए लाखो के गहनों का बैग चोरी होने की घटना घटी है। हालाँकि यह घटना पैलेस में लगे CCTV में भी कैद हो गई है.जिसमे एक संदिघ्ध व्यक्ति तथा एक बच्चा बैग ले जाता हुआ दिखा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्ज्जे लेकर आरोपी बच्चा तथा एक व्यक्ति की पहचान कर FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने करते हुए बताया कि यह एक चोर गिरोह के सदस्य हैं। जो कि शादी समारोह में जाकर ऐसी घटनाओ को अंजाम देते हैं।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता औरभ पुत्र या रविंदर कुमार वासी शिव नगर जालंधर ने बताया कि 23 नवंबर को उनका परिवार उसके भाई सौरव की शादी के लिए कांजली रोड पर मिलन पैलेस में बारात लेकर आये थे। आनंद-कारज के उपरांत मेरा भाई सौरभ तथा मेरी भाभी शगुन की रस्म के लिए स्टेज पर बैठे थे। और सगन की रस्म चल रही थी। वहीँ मेरी बहन के हाथ में एक बैग था। जिसमें मेरी भाभी के लिए लाए गए लाखो के गहने (4 तोले का एक सोने सेट,एक जोड़ी टॉपर्स, एक तोले के टॉप्स, चांदी की झांझर और छल्ले) थे। 

औरभ ने बताया कि वक्त करीब 4:30 बजे मेरी बहन पूजा मेरे भाई सौरव और भाभी के साथ स्टेज पर तस्वीर खिंचवाने के लिए गई। इसी दौरान उसने अपना गहनों का बैग पीछे सोफे पर रख दिया और फोटो खिंचवाने लगी।  फोटो खिंचवाने के बाद जब बहन ने देखा तो सोफे पर रखा गहनों का बैग गायब था। 

घटना के बाद पैलेस में लगे CCTV कैमरो की जाँच की गई तो पेंटकोट में एक संदिघ्ध व्यक्ति तथा एक छोटा लड़का दिखा। जो आपस में इशारे करते हुए भी देखे गए। उक्त लड़का सोफे के नजदीक भी देखा गया। और अपने कोट को बेग पर रखकर बैग को उठाकर पैलेस से बाहर जाता दिखाई दिया है। 

सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित औरभ की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच करते हुए ह्यूमन इंटेलिजेंस की टीम के सहयोग से चोरों की पहचान कर FIR दर्ज की गई। वहीँ आरोपी चोर की पहचान कालू पुत्र रणधीर वासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि यह एक गिरोह है जो की मैरिज पैलेस में शादी समारोह में  शामिल होकर गहनों के बैग चोरी कर फरार हो जाते हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर गिरोह का खुलासा किया जाएगा।  

No comments