ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में दो गुटों में खूनी झड़प, एक हवालाती गंभीर घायल ....

- जेल प्रशासन ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर थाना कोतवाली को जांच के लिए सौंपी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला मॉडर्न जेल में दो गुटों के बीच झड़प होने की खबर है। जिसमे एक हवालाती गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि जेल कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और घायल को उपचार के लिए भर्ती करवाया। 

घायल हवालाती की पहचान जश्नप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह वासी अर्बन एस्टेट कपूरथला के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल भर्ती जश्नप्रीत सिंह का उपचार किया जा रहा है। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि जश्नप्रीत सिंह के सिर पर गहरी चोट आई है और चार टांके भी लगे हैं। 

वहीँ घायल जश्नप्रीत ने बताया कि वह पिछले एक साल से लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल में बंद है। बुधवार को वह अपने सेल से कुछ देर के लिए बाहर निकला था। तभी जेल में बंद चार से पांच कैदियों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। जब उसने विवाद शांत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर कड़े और चमचे से हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही जेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों गुटों को काबू में किया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाना पुलिस को जांच के लिए सौंप दी है। 

No comments