कपूरथला में नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप,....
- शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव तोती से एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई गुरुदयाल सिंह ने बताया कि छात्रा और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव तोती निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी ने हाल ही में +2 के पेपर दिए हैं। और उसकी जन्म तिथि 8 अगस्त 2010 है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 11 मई को गांव सेंचा निवासी सुखचैन सिंह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.jpeg)

.jpg)








.jpeg)













No comments