कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत ...
- साढ़े 4 साल पहले नशे के कारण दूसरे बेटे को भी खो चुका परिवार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के नजदीक गांव देसल में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतक के परिवार के अनुसार युवक लंबे समय से नशे का आदी था और उसका इलाज भी करवाया गया। लेकिन वह इस लत से बाहर नहीं निकल सका। आखिरकार आज उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।
परिवार ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि करीब साढ़े 4 साल पहले उनके बड़े बेटे की भी नशे की लत के कारण मौत हो चुकी है। अब घर में बुजुर्ग माता-पिता के पास कोई सहारा नहीं बचा है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
इस संबंध में डीएसपी सबडिवीजन ने कहा कि फिलहाल यह मामला उनके ध्यान में नहीं है।
वहीं हाजीपुर के पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ साल पहले उनका इलाका नशा मुक्त था, लेकिन अब हालात काफी खराब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर दिन किसी न किसी युवक की नशे के कारण मौत की खबर सामने आती है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की लत में फंसे युवाओं के इलाज और पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि परिवारों को इस तरह के दुखद हालात का सामना न करना पड़े।



.jpg)




















No comments