ब्रेकिंग न्यूज़

धार्मिक बाने में आए 3 नकाबपोश लुटेरों ने ग्रंथी सिंह को हमलाकर लूटा, FIR दर्ज ....

- तेजधार हथियारों से हमला करके बाइक, मोबाइल व नकदी छीनी  

- जख्मी ग्रंथी सिंह अस्पताल में उपचाराधीन  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में ड्यूटी पर जा रहे ग्रंथी सिंह को कथित धार्मिक बाने में आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर जख्मी कर दिया। और लुटेरे ग्रंथी सिंह की बाइक, मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए। इस हमले के बाद घायल ग्रंथी सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ घायल की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV केमरो की जाँच की जा रही है। 

मिली जानकारी अनुसार पुडा कालोनी सुल्तानपुर लोधी के गांव चूहड़पुर के ग्रंथी सिंह भाई सुरजीत सिंह नल्ल गांव माछीजोआ से बेर साहिब जाने वाली मुख्य सड़क से ड्यूटी पर जा रहे थे कि रास्ते में 3 नकाबपोश लुटेरों जो कि निहंग सिंह के बाणे में थे, ने उन्हें रोका और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और लुटेरे उनकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल ग्रंथी सिंह को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार घायल के सिर पर लगभग 20 टांके लगे हैं।   

इस संबंध में अखंड पाठी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भाई निशान सिंह पंगोटा, भाई हरचरण सिंह, भाई कुलविंदर सिंह, भाई राजिंदर सिंह आहली, भाई सुखदेव सिंह भट्ठल और भाई जगदीश सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि सख्त कार्रवाई की जाए और ग्रंथी सिंह को न्याय दिया जाए। 

वहीँ सुल्तानपुर लोधी थाना SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि घायल सुरजीत सिंह के बयान पर फ़िलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर आसपास लगे CCTV केमरो की फुटेज खंगाली जा रही है।  

No comments