ब्रेकिंग न्यूज़

एक और पहल --- भैंस के श्रद्धांजलि समारोह में आये लोगों को देसी घी से बना खाना खिलाया ...

 - बोले -- 3 पीढियां ने भैंस का दूध पिया हम तो कर्ज चुका रहे   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। हरियाणा       

हरियाणा के चरखीदादरी क्षेत्र में एक भैंस की मौत के बाद उसके मालिक ने श्रद्धांजलि देने आए लोगो के लिए देसी घी से बना खाना खिलाया। वहीँ परिवार का मानना है कि हमारी 3 पीढ़ियों ने इस भैंस का दूध पिया है और  इसके आने के बाद परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। हम तो सिर्फ मृत्युभोज के जरिए भैंस का कर्ज चुका रहे है।  

चरखी गांव वासी सुखबीर के अनुसार उनके पिता रिसाल सिंह के समय यह भैंस घर में जन्मी थी। 29 साल के बाद भैंस की मौत हुई है। यह भैंस हमारे परिवार के लिए लक्की साबित हुई है। सारा परिवार भैंस को परिवार का सदस्य ही मानते थे। इसलिए उसके क्रिया-कर्म की अंतिम रस्में भी निभाईं गई है। इस भैंस का दूध हमारी पीढ़ियों के बच्चे, जवान और बुजुर्गों ने पिया।  

सुखबीर सिंह ने कहा कि इस भैंस को वह लाडली पुकारते थे। इसने 24 बार कटिया को जन्म देकर रिकॉर्ड बनाया। यह कटिया आज भी चरखी गांव के ही पशुपालकों के पास हैं। जो उन्हें भी अच्छा दूध दे रही हैं।   

इस भोज कार्यक्रम में एंट्री पर भैंस की फोटो जिस पर फूलो का हार डाल लगाई गई। जिसमें लोगों ने आकर उसे श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में गांव और रिश्तेदार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।   

No comments